बहमनी साम्राज्य (1347-1526) | Q&A Practice

भारतीय इतिहास मध्यकालीन भारत बहमनी साम्राज्य (1347-1526)

➣ बहमनी वंश का प्रथम शासक कौन था?
उत्तर : अबुल हसन मुजफ्फर अलाउद्दीन बहमनशाह

➣ दक्षिण में बहमनी राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर : अलाउद्दीन बहमनशाह (हसनगंगू)

➣ अलाउद्दीन का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर : हसन गंगू

➣ बहमनी राज्य कब स्थापित हुआ था?
उत्तर : 14वीं सदी ई. में

➣ बहमनी राज्य की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर : 1347 ई. में

➣ अलाउद्दीन हसन बहमनशाह के नाम से कौन जाना जाता था?
उत्तर : जफर खान

➣ बहमनी साम्राज्य की स्थापना के लिए कौन-सी परिस्थिति उत्तरदायी थी?
उत्तर : अमीरान-ए-सादाह द्वारा विद्रोह

➣ कौन-सा सामंत वर्ग दक्कन में बहमनी राज्य की स्थापना से संबंधित था?
उत्तर : सादा अमीर

➣ बहमनी राज्य की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?
उत्तर : गुलबर्गा थी

➣ अलाउद्दीन बहमनशाह ने अपने राज्य को कितने प्रांतों (तरफों) में बांटा?
उत्तर : 4 प्रांतों में (गुलबर्गा, दौलताबाद, बरार व बीदर में)

➣ बहमनी किनके ऊपर राज्य करते थे?
उत्तर : गुलबर्गा, दौलताबाद, बरार और बीदर पर

➣ बहमनी का वह पहला मुस्लिम शासक कौन था, जिसने दक्कन में हिन्दुओं से जजिया कर न लेने का निर्णय लिया?
उत्तर : बहमनशाह

➣ बहमनी के किस सुल्तान ने दौलताबाद में एक वेधशाला का निर्माण कराया था?
उत्तर : ताजुदीन फिरोजशाह ने

➣ बहमनी के किस सुल्तान ने अपनी राजधानी गुलबर्गा से बीदर हस्तांतरित कर दी और उसका नाम मुहम्मदाबाद रखा?
उत्तर : शिहाबुद्दीन अहमद शाह

➣ बहमनी के किस सुल्तान को ‘जालिम’ तथा ‘दक्षिण का नीरो’ कहा जाता था?
उत्तर : हुमायूँशाह को

➣ बहमनी शासक जिसने अपनी क्रूरता के कारण ‘जालिम’ उपनाम कमाया, कौन था?
उत्तर : हुमायूँशाह

➣ अपने आलसीपन के कारण बहमनी के किस सुल्तान को ‘दक्षिण का नीरो’ भी कहा जाता है?
उत्तर : हुमायूँ शाह को

➣ बहमनी साम्राज्य में अफाकी लोग कौन थे?
उत्तर : ईरान, इराक, तुर्की एवं अरब देशों से आए मुसलमान अप्रवासी

➣ बहमनी के किस सुल्तान के समय महमूद गवाँ (बहमनी राज्य का विख्यात वजीर) को राज्य की सेवा में लिया गया?
उत्तर : अलाउद्दीन अहमदशाह के समय

➣ बहमनी साम्राज्य का प्रमुख वजीर कौन था?
उत्तर : महमूद गवां

➣ बहमनी साम्राज्य की सेवा करने वाला योग्यतम प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर : महमूद गवां

➣ महमूद गवां की हत्या किसके लिए हानिकारक साबित हुई?
उत्तर : बहमनी शासन के लिए

➣ बहमनी साम्राज्य के पतन के कारण के संदर्भ में सत्य कथन है?
उत्तर : महमूद गवां का पतन बहमनी साम्राज्य के पतन की मुख्य घटना है

➣ ‘रौजत-उल-इन्शा’ तथा ‘दीवान-ए-अश्र’ नामक ग्रन्थों की रचना किसने की थी?
उत्तर : महमूद गवाँ ने

➣ बहमनी शासन-प्रबंध के अंतर्गत ‘अमीर-ए-जुमला’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर : ‘अर्थमंत्री’

➣ किस बहमनी राजा ने विजयनगर के एक राज्य के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित किया था?
उत्तर : फिरोजशाह बहमनी ने

➣ बहमनी राज्य का अस्तित्व किस मुगल शासक के काल में समाप्त हुआ था?
उत्तर : शाहजहाँ के समय

➣ बहमनी साम्राज्य और विजयनगर साम्राज्य के मध्य शत्रुता का कारण कौन-सा विवादग्रस्त क्षेत्र था?
उत्तर : रायचूर दोआब

➣ बहमनी राज्य के पतन का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर : प्रान्तपतियों का विद्रोह

➣ दक्कन के शासकों द्वारा मध्यकाल में इस्तवा उपाय अपनाए गए, इनका क्या अर्थ था?
उत्तर : भू-राजस्व का रियायती मूल्यांकन

➣ कौन-सा एक नगर मध्यकाल में दक्षिण-भारत में धातु जड़ाई कला के लिए विख्यात हुआ था?
उत्तर : तन्जौर

➣ वह विदेशी यात्री कौन था जिसने बहमनी साम्राज्य का वृतांत दिया है?
उत्तर : ए. निकितिन ने

➣ बहमनी राज्य का अंतिम राजा कौन था?
उत्तर : कलीमुल्ला शाह

➣ बहमनी साम्राज्य के किस शासक का शासन काल न्याय एवं धर्मनिष्ठता के लिए प्रख्यात था, जिसके कारण इतिहास में उसे ‘वली’ या ‘सन्त अहमद’ भी कहा जाता है?
उत्तर : शिहाबुद्दीन अहमद प्रथम

➣ बहमनी राज्य में ‘सद्र-ए-जहाँ’ किस विभाग का मुखिया होता था?
उत्तर : धार्मिक तथा न्यायिक मामले

➣ अपने पतन के पश्चात बहमनी साम्राज्य कितने भागों में विभाजित हुआ था?
उत्तर : 5 भागों में (बीजापुर आदिलशाही वंश, गोलकुंडा कुतुबशाही वंश, अहमदनगर का निजामशाही वंश, बरार का इमादशाही वंश, बीदर का बरीदशाही वंश)

बहमनी साम्राज्य का विभाजन

➣ बहमनी राज्य से स्वतंत्र बीदर में बरीदशाही वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : अमीर अली बरीद शाह (1526-27 ई. में) ने

➣ बीदर के किस सुल्तान को ‘दक्कन की लोमड़ी’ कहा जाता है?
उत्तर : अमीर अली बरीद को

➣ बीदर का संस्थापक कौन था?
उत्तर : अली बरीद

➣ बीजापुर के आदिलशाही राजवंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : यूसुफ आदिलशाह ने (1489 ई. में)

➣ बीजापुर का वह पहला सुल्तान कौन था जिसने ‘शाह’ की उपाधि धारण की तथा फारसी के स्थान पर हिन्दवी (दक्कनी उर्दू) को राजभाषा बनाया?
उत्तर : इब्राहिम आदिलशाह प्रथम ने

➣ बीजापुर के किस शासक को ‘अबलाबाबा’ तथा ‘जगदगुरू’ की उपाधि मिली थी?
उत्तर : इब्राहिम आदिलशाह द्वितीय को

➣ बीजापुर के मुस्लिम शासकों में से किस एक को उसकी धर्मनिरपेक्षता (Secularism) में आस्था के कारण उसकी मुस्लिम प्रजा ‘जगतगुरू’ कहकर पुकारती थी?
उत्तर : इब्राहिम आदिलशाह द्वितीय

➣ बीजापुर के किस सुल्तान ने ‘किताब-ए-नौरस’ की रचना की थी?
उत्तर : इब्राहिम आदिलशाह द्वितीय ने

➣ ‘किताब-ए-नवरस’ में उपलब्ध कविताएँ जो विभिन्न रागों में गायन हेतु थीं, किसके द्वारा रची गई थीं?
उत्तर : इब्राहिम आदिलशाह द्वितीय द्वारा

➣ बीजापुर के ऐतिहासिक ‘गोल गुंबद’ का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : मुहम्मद आदिलशाह ने

➣ वह गुंबद, जो संसार के विशालतम गुबंदों में से एक है?
उत्तर : गोल गुर्बंद, बीजापुर

➣ विश्व का सबसे बड़ा मकबरा, गोल गुम्बद किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : कर्नाटक में

➣ गोल-गुंबद किसका उदाहरण है?
उत्तर : आदिलशाही स्थापत्य कला का

➣ गोलकुंडा के स्वतंत्र कुतुबशाही वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : कुली कुतुबशाह (1512-18 ई.) ने

➣ गोलकुंडा को वर्तमान में क्या कहा जाता है?
उत्तर : हैदराबाद

➣ हैदराबाद नगर का निर्माण किसने किया था?
उत्तर : मुहम्मद कुली ने

➣ मुस्लिम राज्य गोलकुंडा किस प्राचीन हिन्दू साम्राज्य के खंडहरों पर निर्मित हुआ?
उत्तर : वारंगल

➣ मदन्ना किस राज्य का पदाधिकारी था?
उत्तर : गोलकुंडा का

➣ गोलकुंडा के किस सुल्तान को ‘दक्किनी उर्दू या हिन्दवी का जनक’ माना जाता है?
उत्तर : मुहम्मद कुली को

➣ फ्रांसीसी यात्री जॉन बैप्टिस्ट ट्रेवर्निअर ने गोलकुंडा के राजधानी नगर को क्या नाम दिया था?
उत्तर : भागनगर

➣ बहमनी राज्य से पृथक स्वतंत्र अहमदनगर राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : मलिक अहमद ने (1490 ई. में)

➣ अहमदनगर राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर : मलिक अहमद

➣ चाँदबीबी कहाँ की शासिका थी?
उत्तर : अहमद नगर की

➣ अहमदनगर के निजाम शाही वंश का अंत कैसे हुआ था?
उत्तर : अहमदनगर को मुगल साम्राज्य में मिलाकर हुसैनशाह को आजीवन कारावास दिया गया

➣ निजामशाही राज्य में मलिक अंबर ने कृषि और राजस्व ढाँचे में क्रांतिकारी बदलाव किए। इस संदर्भ में सही कथन हैं—

➣ मलिक अंबर किस राज्य का वजीर था?
उत्तर : अहमदनगर का

➣ मलिक अंबर ने किस राज्य की पुनः प्रतिष्ठा स्थापित की थी?
उत्तर : निजामशाही राज्य की

➣ किस दक्षिण मुस्लिम राज्य के अमीरों ने प्रथम बार मराठों को छापामार युद्ध पद्धति के लिए प्रशिक्षित किया?
उत्तर : अहमदनगर के मलिक अंबर ने

➣ बहमनी राज्य से स्वतंत्र बरार के इमादशाही वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : फतेह उल्लाह इमादशाह (1490 ई.में) ने

➣ बरार के इमादशाही वंश की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर : एलिचपुर और गाविलगढ़

➣ तालिकोटा के युद्ध में कहाँ के शासक को विजयनगर के विरुद्ध लड़ने के लिए संघ में शामिल होने हेतु आमंत्रित नहीं किया गया था?
उत्तर : बरार के शासक को

➣ राजधानी अहमदाबाद का निर्माण अहमदशाह ने किस पुराने स्थल पर किया था?
उत्तर : असावल के

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram