ऋग्वैदिक काल | Q&A Practice
➣ सिंधु सभ्यता के पतन के बाद जो नयी संस्कृति प्रकाश में आयी उसको किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : वैदिक संस्कृति ( 1500-600 ई.पू.)
➣ वैदिक सभ्यता के संस्थापक आर्य थे, इसलिए इसे किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : आर्य सभ्यता
➣ यह सभ्यता मूलतः ग्रामीण थी या नगरीय?
उत्तर : ग्रामीण
➣ वेद, ब्राह्मण, आरण्यक और उपनिषद को सम्मिलित रूप से क्या कहा जाता हैं?
उत्तर : वैदिक साहित्य
➣ वेद कितने प्रकार के हैं ?
उत्तर : चार (ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्वेद)
➣ वेदों को सम्मलित रूप से क्या कहा जाता है?
उत्तर : वैदिक संहिता
➣ लगभग 1700 ई. पू. में रचित प्रथम तीन वेदों (ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद) को संयुक्त रूप में क्या कहा जाता है?
उत्तर : ‘त्रयी’ या ‘वेदत्रयी’
➣ मानव जाति का प्रथम ग्रंथ किसको कहा जाता है?
उत्तर : ऋग्वेद
➣ ऋग्वेद की मूल लिपि क्या थी?
उत्तर : ब्राह्मी
➣ ऐतरेय ब्राह्मण ग्रंथ किस वेद से संबंधित है?
उत्तर : ऋग्वेद
➣ आर्यों के आरंभिक इतिहास की जानकारी का मुख्य स्रोत क्या है?
उत्तर : ऋग्वेद
➣ ऋग्वेद में कुल दस मंडल और 1028 मंत्र हैं। इनमें कौन-से दो मंडल बाद में जोड़े गये?
उत्तर : प्रथम और दसवां
➣ ऋग्वेद की रचना किसने ने की?
उत्तर : गृत्समद, विश्वामित्र, वामदेव, अत्रि, भारद्वाज और वशिष्ठ
➣ ऋग्वेद के तीसरे मंडल में वर्णित गायत्री मंत्र के रचयिता कौन हैं?
उत्तर : विश्वामित्र
➣ आठवें मंडल के रचनाकार किन दो वंशों से संबंधित थे, जो अनार्य माने जाते थे?
उत्तर : कण्व और आंगिरस वंश
➣ स्त्रियों ने भी वैदिक ऋचाओं की रचना की। इनमें से प्रमुख रचनाकार का क्या नाम था?
उत्तर : लोपामुद्रा
➣ द्वितीय से सप्तम मंडल के मंत्र अधिकांशतः ऋषियों के एक ही परिवार द्वारा रचे गये, इसलिए इन मंडलों को क्या कहा जाता है?
उत्तर : वंश मंडल
➣ ॠग्वेद का नौवां मंडल किस देवता को समर्पित है?
उत्तर : सोम देवता
➣ प्रो. मैक्समूलर के मुताबिक आर्यों का मूल निवास स्थान कहां था?
उत्तर : मध्य एशिया
➣ ऋग्वेद में सिंधु नदी का वर्णन कई बार हुआ है, जबकि यमुना का तीन बार उल्लेख मिलता है। गंगा का उल्लेख कितनी बार मिलता है?
उत्तर : एक बार
➣ ऋग्वेद में सरस्वती नदी क्या कहा गया है?
उत्तर : नदीतमा
➣ ऋग्वेद में सरस्वती एवं दृशद्वती नदियों के मध्य के प्रदेश को क्या कहा गया है?
उत्तर : ब्रह्मावर्त
➣ आर्य निवास स्थल के लिए किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
उत्तर : सप्त सैंधव
➣ वेद मंत्रों के समूह को क्या कहा जाता है, जिसमें एकदैवत्व तथा एकार्थ का ही प्रतिपादन रहता है?
उत्तर : सूक्त
➣ ऋग्वेद के आठवें मंडल में मिली हस्तलिखित प्रतियों के परिशिष्ट को क्या कहा गया है?
उत्तर : खिल
➣ ऋग्वेद की किस ईरानी ग्रंथ के साथ समानता पाई जाती है?
उत्तर : जेंद अवेस्ता
➣ सर्वप्रथम ‘स्तूप’ शब्द का प्रयोग कहां मिलता है?
उत्तर : ऋग्वेद
➣ भारतीय संगीत की उत्पत्ति किस वेद से हुई मानी जाती है?
उत्तर : सामवेद
➣ सामवेद में 1603 या 1810 गेय ऋचाएं हैं, जिनमें से मूल ऋचाओं को संख्या मात्र 99 है, जबकि शेष को ऋचाओं को अन्य ग्रन्थ से लिया गया है ?
उत्तर : ऋग्वेद
➣ सामवेद के ऋचाओं का गायन किस यज्ञ के अवसर पर किया जाता था?
उत्तर : सोम यज्ञ
➣ यजुर्वेद एक कर्मकाण्डीय वेद है, इस वेद में यज्ञों के नियमों का वर्णन है। यह कितने भागों में विभाजित है?
उत्तर : दो (कृष्ण यजुर्वेद और शुक्ल यजुर्वेद)
➣ यजुर्वेद के पुरोहित क्या कहलाते थे?
उत्तर : अध्वर्यु
➣ किंस वेद में सर्वप्रथम राजसूय तथा वाजपेय यज्ञों का वर्णन मिलता है?
उत्तर : यजुर्वेद
➣ अंतिम वेद ‘अथर्ववेद’ की रचना किसके द्वारा की गयी है?
उत्तर : अथवर्ण’ तथा ‘आंगिरस’ ऋषियों द्वारा
➣ किस वेद में शैतान तथा बीमारियों को दूर करने वाले मंत्रों का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर : अथर्ववेद
➣ अथवर्ण’ तथा ‘आंगिरस द्वारा रचित होने के कारण अथर्ववेद को किस अन्य नाम से भी कहा जाता है?
उत्तर : अथर्वांगिरस वेद
➣ अथर्ववेद में कुरू देश में किसको कुरुओं में का राजा कहा गया है?
उत्तर : परीक्षित
➣ अथर्ववेद की दो अन्य शाखाएं हैं- पिप्पलाद और शौनक इसके किस सूक्त के द्वारा राष्ट्रीय भावना का सुदृढ़ प्रतिपादन सर्वप्रथम इसी वेद में हुआ है?
उत्तर : भूमि सूक्त
➣ उपनिषदों को ‘वेदान्त’ ( वेदों का अन्त) भी कहा जाता है। इनकी संख्या कितनी है?
उत्तर : 108
➣ उपनिषदों की रचना किस भाषा में की गयी है?
उत्तर : साहित्यिक संस्कृत
➣ किस साहित्य में वेदों के सूक्तों की व्याख्या और धार्मिक अनुष्ठानों का वर्णन मिलता है?
उत्तर : ब्राह्मण
➣ आरण्यक में दार्शनिक सिद्धांतों और रहस्यवाद का उल्लेख मिलता है। इस साहित्य में किस तरह के गुणों पर बल दिया गया है?
उत्तर : नैतिक गुणों पर
➣ पुनर्जन्म का विचार सबसे पहले किस उपनिषद में आया ?
उत्तर : – वृहदारण्यक उपनिषद
➣ भारतीय शासन के प्रतीक शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस ग्रंथ से लिये गये हैं?
उत्तर : मुंडकोपनिषद्
➣ वेदांगों को कुल संख्या में कितनी है?
उत्तर : 6
➣ धनुर्वेद (युद्धकला), गंधर्व वेद (संगीत), शिल्प वेद (स्थापत्य), तथा आयुर्वेद (जीवन विज्ञान) क्या हैं?
उत्तर : उपवेद
➣ स्मृतियां वैदिक साहित्य में शामिल नहीं हैं। इनको और किस नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : धर्मशास्त्र
➣ मनुस्मृति सबसे प्राचीन और प्रथम स्मृति है। इसका लेखन किस काल में किया गया?
उत्तर : शुंगकाल (लगभग द्वितीय सदी ई. पू.)
➣ आर्यों के बारे में प्राचीनतम पुरातात्विक साक्ष्य किन अभिलेखों से प्राप्त होते हैं ?
उत्तर : बोगाजकोई अभिलेखों से (1400 ई. पू.)
➣ बोगाजकोई अभिलेखों में किन दो शासकों के बीच शांति समझौते का उल्लेख है?
उत्तर : हित्ती तथा मितन्नी शासकों
➣ बोगाजकोई अभिलेखों में मितन्नी शासकों द्वारा वैदिक देवताओं यथा- इंद्र, वरुण, मित्र और नासत्य के आह्वान का उल्लेख मिलता है। इनमें क्या अग्नि का भी नाम है?
उत्तर : नहीं
➣ धूसर मृद्भांड संस्कृति का रचयिता किसको माना जाता है?
उत्तर : आर्यों को
➣ ऋग्वैदिक काल में आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
उत्तर : पशुपालन
➣ आर्यों का समाज किस प्रकार का था ?
उत्तर : पुरुष प्रधान समाज
➣ आर्यों में किस पशु का सबसे अधिक महत्त्व था?
उत्तर : घोड़ा
➣ भारत में आर्य ईरान होते हुए आये थे। ऋग्वेद की कई बातें ईरानी भाषा के प्राचीनतम ग्रंथ से मिलती हैं। उस ग्रंथ का क्या नाम है?
उत्तर : अवेस्ता
➣ आरम्भिक आर्यों का निवास भारत के पंजाब और हरियाणा के अलावा कहां था?
उत्तर : पूर्वी अफगानिस्तान और पाकिस्तान
➣ आर्यों की सबसे प्रमुख नदी ‘सिंधु’ है। किसको ‘नदीतम’ अर्थात् ‘सर्वश्रेष्ठ नदी’ या सबसे पवित्र नदी कहा गया है?
उत्तर : सरस्वती नदी
➣ किस नदी के निकट ऋग्वैदिक सभ्यताएं सबसे अधिक स्थित थीं?
उत्तर : सरस्वती
➣ आर्य लोग जहां सबसे पहले बसे, उस पूरे क्षेत्र को क्या कहा जाता है?
उत्तर : सप्त सिंधु
➣ भारत आने पर आर्यों का ‘दास’ और ‘दस्यु’ नामक स्थानीय लोगों के साथ संघर्ष हुआ। ऋग्वेद में इनमें से किनकी हत्या का उल्लेख बार-बार मिलता है?
उत्तर : दस्यु हत्या
➣ ऋग्वैदिक आर्य किस भाषा का प्रयोग करते थे?
उत्तर : संस्कृत
➣ आर्यों के पांच कबीलों ( अनु, द्रहु, पुरु, यदु तुर्वस) को क्या कहा जाता था ?
उत्तर : पंचजन
➣ भरत’ और ‘त्रित्सु’ आर्यों के शासक वंश थे। इनके पुरोहित कौन थे?
उत्तर : वशिष्ठ
➣ भरत राजवंश और दस राजाओं (पांच आर्य और पांच अनार्य) के बीच हुई लड़ाई को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : दशराज्ञ युद्ध
➣ परुष्णी (रावी) नदी के तट पर हुए दशराज्ञ युद्ध में भरतों के राजा सुदास की जीत हुई। प्रतिद्वंद्वियों के राजा कौन थे?
उत्तर : पुरु
➣ कई गांवों को मिलाकर उपरोक्त में से कौन-सी इकाई बनती थी?
उत्तर : विश
➣ ग्राम का प्रधान ‘ग्रामणी’ और विश का प्रधान ‘विशपति’ कहलाता था। कई विशों से मिलकर बने एक जन का प्रधान कौन होता था ?
उत्तर : राजा
➣ ऋग्वेद में ‘जन’ शब्द कितनी बार हुआ है?
उत्तर : 275 बार
➣ सभा, समिति, विदथ एवं गण आर्यों की कबीलाई परिषदें थीं। इनमें से किन परिषदों में महिलाएं भी भाग लेती थीं?
उत्तर : सभा एवं विदथ
➣ ऋग्वैदिक काल की जनसभाएं में से किसमें विवादों का निपटारे के लिए महिला और पुरुष दोनों भाग लेते थे?
उत्तर : विदथ
➣ ‘सभा’, ‘समिति’, ‘विदथ’ और ‘गण’ में से सबसे प्राचीन संस्था कौन-सी थी?
उत्तर : विदथ
➣ वैदिक काल में गुप्तचरों को ‘स्पश’ कहा जाता था। न्यायाधीशों को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर : प्रश्नविनाक
➣ ‘कुल’ (परिवार) सबसे छोटी या मौलिक इकाई थी। सबसे बड़ी इकाई कौन-सी थी?
उत्तर : कबीला (जन)
➣ वैदिक काल में कौन-सी शासन पद्धति प्रचलित थी, जिसके तहत कभी-कभी शासक का चुनाव भी होता था?
उत्तर : राजतंत्रात्मक
➣ वेदों में राजा का चुनाव करने की बजह से किन दो जनसभाओं को प्रजापति की दो दुहिताएं (पुत्रियां ) कहा गया है?
उत्तर : सभा और समिति
➣ ऋग्वैदिक काल के दो महान पुरोहित कौन हुए ?
उत्तर : वशिष्ठ और विश्वामित्र
➣ आर्य समाज किस प्रकार का था ?
उत्तर : पितृसत्तात्मक
➣ किस मंडल के पुरुष सूक्त में चार वर्णों की उत्पत्ति का वर्णन मिलता है, जिसमें ‘शूद्र’ शब्द का भी प्रथम उल्लेख मिलता है?
उत्तर : दसवां मंडल
➣ वैदिक काल में जब कोई स्त्री विधवा हो जाती थी, इसके बावजूद उसे संतानोत्पत्ति का अधिकार होता था। इस प्रथा को क्या कहा जाता था ?
उत्तर : नियोग प्रथा
➣ स्त्रियों को राजनीति में भाग लेने एवं संपत्ति विषयक अधिकार नहीं प्राप्त थे। क्या ऋग्वैदिक में पर्दा प्रथा का उल्लेख मिलता है?
उत्तर : नहीं
➣ प्रारम्भिक वैदिक समाज योद्धा, पुरोहित और सामान्य जन में विभाजित था। बाद में इसमें किस चौथे वर्ण का उदय हुआ?
उत्तर : शूद्र
➣ वैदिक समाज में पिता को पुत्र को दान देने अथवा बेचने का अधिकार प्राप्त था। ” यह कथन सही है या गलत?
उत्तर : सही
➣ वैदि समाज में परिवार में पिता, माता, गुरु, बड़ों और अतिथि का सत्कार करना पांच धार्मिक कर्तव्य माने जाते थे। इनको क्या कहा जाता था?
उत्तर : पंच महायज्ञ
➣ ऋग्वैदिक काल में ‘जाति’ का निर्धारण जन्म से होता था या कर्म से?
उत्तर : कर्म से
➣ कृषि संबंधी प्रक्रिया से संबंधित उल्लेख ऋग्वेद के किस मंडल में मिलता है?
उत्तर : चतुर्थ मंडल
➣ ऋग्वेद में किस एक ही अनाज का उल्लेख मिलता है?
उत्तर : यव
➣ वैदिक कालीन आर्य मुख्य रूप से पशुचारण, कृषि, व्यापार और उद्योग में से क्या करते थे?
उत्तर : पशुचारण
➣ वैदिक काल के लोगों को जौ, गेहूं और चावल जैसी फसलों का ज्ञान था। क्या वे तम्बाकू के बारे में भी जानते थे?
उत्तर : नहीं
➣ वैदिक आर्यों का प्रमुख भोजन क्या था?
उत्तर : जौ, चावल और गेहूं
➣ गाय, बैल, बकरी, भेड़ तथा घोड़ा आय के मुख्य पशु थे। इनमें से किसका इस्तेमाल मुद्रा (धन के पर्याय) के रूप में किया जाता था?
उत्तर : गाय
➣ गविष्टि’ का शाब्दिक अर्थ है गायों की खोज करना । गविष्टि शब्द किसके लिए इस्तेमाल किया जाता था?
उत्तर : युद्ध
➣ किस ग्रंथ में कृषि से जुड़े विभिन्न शब्दों और नियमों का उल्लेख मिलता है?
उत्तर : शतपथ ब्राह्मण में
➣ निष्क’, ‘शतमान’, ‘रजत’, ‘रुप्या’ स्वर्ण और चांदी की इकाइयां थीं, जिसका प्रयोग किस रूप में होता था?
उत्तर : मुद्रा
➣ आर्य लोग तांबा कहां की खानों से प्राप्त किया करते थे ?
उत्तर : खेतड़ी, राजस्थान
➣ वैदिक काल में किन महिलाओं ने कई ऋचाओं की रचना की थी?
उत्तर : घोषा, लोपामुद्रा और अपाला
➣ गोत्र की परंपरा किस काल की दें है?
उत्तर : वैदिक काल
➣ ब्राह्मण, क्षत्रिय एवं वैश्य को सम्मिलित रूप से क्या कहा जाता था?
उत्तर : द्विज
➣ ऋग्वैदिक काल में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण देवता को किसको कहा गया है, जिसका अर्थ होता है दुर्गों को तोड़ने वाला?
उत्तर : ‘पुरंदर’
➣ पुरंदर नामक देवता का अन्य प्रसिद्ध नाम क्या था?
उत्तर : इंद्र
➣ वह ऋग्वैदिक देवता कौन हैं, जिनको ‘ऋतु’ अथवा सृजनात्मक आदेश का समर्थक माना जाता है?
उत्तर : वरुण
➣ वृत्र की हत्या करने की वजह से इन्द्र को क्या कहा जाता है?
उत्तर : वृत्रहन्
➣ प्रकृति के प्रतिनिधि के रूप में आर्यों के देवताओं की तीन श्रेणियां थीं- आकाश देवता, अंतरिक्ष देवता और पृथ्वी देवता।
➣ सूर्य, धौस, वरुण, मित्र, पूषण, विष्णु, आदित्य आदि कौन-से देवता हैं?
उत्तर : आकाश देवता
➣ इंद्र, रूद्र, मरुत, वायु, पर्जन्य आदि अंतरिक्ष देवता हैं। अग्नि, सोम, पृथ्वी, बृहस्पति आदि किस श्रेणी के देवता हैं?
उत्तर : पृथ्वी देवता
➣ ऋग्वैदिक काल में संसार के प्राकृतिक नियमों का रक्षक, ऋतुओं का राजा आदि किसे कहा गया है?
उत्तर : वरुण
➣ किसको पेय पदार्थ का देवता माना गया है?
उत्तर : सोम
➣ वह महत्त्वपूर्ण देवता कौन थे, जिनको देवताओं का पुरोहित तथा मनुष्यों एवं देवताओं के बीच मध्यस्थ माना जाता था?
उत्तर : अग्नि (आर्य अग्नि की अराधना करते थे)
➣ नौवें मण्डल के श्लोक मुख्यतः किस देवता को समर्पित हैं?
उत्तर : सोम देवता
➣ वैदिक युग में राजा अपनी जनता से जो कर वसूल करते थे, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर : बलि
➣ आर्य सभ्यता में मनुष्य के जीवन के आयु का आरोही क्रम क्या है?
उत्तर : ब्रह्मचर्य-गृहस्थ- वानप्रस्थ – संन्यास
➣ वैदिक काल में आठ प्रकार के विवाह प्रचलित थे। इनमें से कौन-सा प्रेम विवाह था?
उत्तर : गंधर्व विवाह
➣ वैदिक युग में क्या विधवा पुनर्विवाह कर सकती थी?
उत्तर : हां, कर सकती थी
➣ किस काल में जनता मुख्यतया बलि और कर्मकाण्ड में विश्वास करती थी ?
उत्तर : ऋग्वैदिक काल
उत्तर वैदिक काल | Q&A Practice
➣ उत्तर वैदिक युग की सभ्यता का केंद्र पंजाब से बढ़कर कहां आ गया था?
उत्तर : कुरुक्षेत्र (गंगा-यमुना दोआब का उत्तरी भाग)
➣ पुरु एवं भरत मिलकर कुरु बना था। तुर्वंश व क्रिवि मिलकर कौन-सा राज्य बने थे?
उत्तर : पांचाल
➣ किस वेद में मगध के लोगों को व्रात्य कहा गया है?
उत्तर : अथर्ववेद
➣ उत्तर वैदिक काल में कई कबीले मिलकर राष्ट्र का निर्माण करते थे। इसे किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर : जनपद
➣ इस काल में राज्य के विस्तार और राजा की शक्ति में भी वृद्धि के लिए प्रमुख तीन यज्ञ कौन-कौन से थे?
उत्तर : राजसूय, अश्वमेध और वाजपेय
➣ किस यज्ञ के तहत घोड़े की बलि द्वारा राज्य विस्तार किया जाता था?
उत्तर : अश्वमेध यज्ञ
➣ किस यज्ञ के तहत रथों को दौड़ द्वारा राजा की सर्वोच्चता स्थापित की जाती थी ?
उत्तर : वाजपेय
➣ कौन-सा यज्ञ राजा के राज्याभिषेक के लिए होता था, जिसके दौरान राजा रत्नियों (उच्च पदाधिकारियों) के घर जाता था ?
उत्तर : राजसूय
➣ यजुर्वेद में राज्य के उच्च पदाधिकारियों को ‘रत्नी’ कहा जाता था। किस वेद में सभा को ‘नरिष्ठा’ कहा गया है?
उत्तर : – अथर्ववेद
➣ अथर्ववेद में किसको मृत्युलोक का देवता कहा गया है?
उत्तर : परीक्षित
➣ उत्तर वैदिक काल में ‘भागदुध’ किसको कहा जाता था?
उत्तर : वित्त मंत्री
➣ उपनिषदों को वेदांत के रूप में भी जाना जाता है। ‘उपनिषद्’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर : पास बैठना
➣ आध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम संवाद किस उपनिषद् में प्राप्त होता है ?
उत्तर : कठोपनिषद्
➣ “विश्व ईश्वर है तथा ईश्वर मेरी आत्मा है।” यह दर्शन किस ग्रंथ में मिलता है?
उत्तर : उपनिषद्
➣ उपनिषद् को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : वेदांत
➣ बड़े बलिदान से जुड़े नियमों के बारे में कौन-सा सूत्र संबंधित है?
उत्तर : श्रुतसूत्र
➣ प्रस्थानत्रयी’ में कौन-से तीन ग्रंथ सम्मिलित है?
उत्तर : भगवद्गीता, ब्रह्मसूत्र और उपनिषद्
➣ किस ग्रंथ में ‘पुरुष मेध’ का उल्लेख हुआ है?
उत्तर : शतपथ ब्राह्मण
➣ सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश, मन्वन्तर और वंशानुचरित किसके संकेतक हैं?
उत्तर : पुराणों के
➣ कलिका पुराण किस धर्म से संबंधित है?
उत्तर : शाक्त
➣ अद्वैत वेदांत के अनुसार किसके द्वारा मुक्ति प्राप्त की जा सकती है?
उत्तर : ज्ञान
➣ कर्म सिद्धांत मीमांसा से संबंधित है। किस दर्शन का मत है कि ‘वेद शाश्वत सत्य है’?
उत्तर : मीमांसा
➣ किस काल में व्यापार का विकास हुआ और व्यापारी श्रेणियों में संगठित हुए?
उत्तर : उत्तर वैदिक काल
➣ उत्तर वैदिक काल में ऋण देने वाले को क्या कहा जाता था ?
उत्तर : कुसीदीन
➣ तांबे या कांसे के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता था?
उत्तर : अयस्
➣ क्या उत्तर वैदिक काल में लोगों को सीसा, चांदी, सोना (हिरण्य) और लोहे की जानकारी थी, अथवा नहीं?
उत्तर : जानकारी थी
➣ सर्वप्रथम किस उपनिषद में चारों आश्रमों का वर्णन मिलता है?
उत्तर : जावालो उपनिषद
➣ आश्रम प्रणाली का सर्वप्रथम उल्लेख किस ब्राह्मण में पाया जाता है?
उत्तर : ऐतरेय ब्राह्मण
➣ गोत्र’ का अर्थ क्या होता है?
उत्तर : ‘गोशाला’।
➣ एक ही गोत्र के अन्दर विवाह पर प्रतिबन्ध था। इसका उल्लेख किस वेद में मिलता है?
उत्तर : अथर्ववेद
➣ ऋग्वेद के किस सूक्त से शिक्षा पद्धति की जानकारी मिलती है?
उत्तर : मण्डूक सूक्त
➣ उत्तर वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था का आधार कर्म पर आधारित न होकर जाति पर
➣ आधारित हो गया। इस काल में केवल एक वर्ण को कर चुकाना पड़ता था। वह वर्ण कौन-सा था ?
उत्तर : वैश्य
➣ किस ब्राह्मण ग्रंथ में एक स्थान पर क्षत्रियों को ब्राह्मणों से श्रेष्ठ कहा गया है?
उत्तर : शतपथ ब्राह्मण
➣ उत्तर वैदिक काल में स्त्रियों का पैतृक संपत्ति से अधिकार छिन गया तथा उनका सभा में प्रवेश वर्जित हो गया, सत्य है असत्य?
उत्तर : सत्य
➣ किस ब्राह्मण ग्रंथ में पुत्री को कृपण अर्थात दुःख देने वाला कहा गया है?
उत्तर : ऐतरेय ब्राह्मण
➣ उत्तर वैदिक काल में प्रमुख फसलें कौन-सी थीं?
उत्तर : धान व गेहूं
➣ किस ब्राह्मण ग्रंथ में कृषि की चारों क्रियाओं जुताई, बुआई कटाई तथा मड़ाई का वर्णन है?
उत्तर : शतपथ ब्राह्मण
➣ 24 बैलों द्वारा खींचे जाने वाले हल का उल्लेख किस संहिता में मिलता है ?
उत्तर : काठक सहिंता
➣ निष्क, शतमान, पाद, कृष्णल आदि माप की इकाइयां थीं। इनमे से बाट की मूलभूत इकाई कौन सी थी ?
उत्तर : कृष्णल
➣ बाट की सबसे छोटी इकाई कौन-सी थी?
उत्तर : रत्तिका
➣ व्यापार के दौरान लेनदेन का माध्यम निष्क के अलावा किसको बनाया जाता था ?
उत्तर : गाय
➣ भारत में वर्ण व्यवस्था किसलिए बनायी गयी थी?
उत्तर : व्यावसायिक श्रम विभाजन
➣ इंद्र और अग्नि जैसे महत्त्वपूर्ण ऋग्वैदिक देवताओं का स्थान उत्तर वैदिक काल में किन देवताओं ने ले लिया ?
उत्तर : प्रजापति (सर्वोच्च स्थान), विष्णु (पालक ) तथा रुद्र
➣ किस उपनिषद में पुनर्जन्म के सिद्धांत का पहली बार उल्लेख किया गया?
उत्तर : वृहदारण्यक उपनिषद
➣ उस देवता का नाम बताइए जो ऋग्वैदिक काल में पशुओं के देवता थे तथा उत्तरवैदिक काल में जाकर शूद्रों के देवता हो गये?
उत्तर : पूषण
➣ उत्तर वैदिक काल में पशुओं के किस देवता की पूजा शिव के रूप में होने लगी?
उत्तर : रूद्र
➣ किस काल में बहुदेववाद एवं षड्दर्शनों का उदय हुआ?
उत्तर : उत्तर वैदिक काल
➣ उपनिषदों में स्पष्ट रूप से यज्ञों तथा कर्मकांडों की निंदा की गयी है। यह कथन सत्य है असत्य ?
उत्तर : सत्य
➣ कठोपनिषद् में यम-नचिकेता संवाद है। किस उपनिषद् में गार्गी- याज्ञवलक्य संवाद का उल्लेख मिलता है?
उत्तर : वृहदारण्यक उपनिषद
➣ निष्काम कर्म सिद्धांत का प्रथम प्रतिपादन किस उपनिषद में किया गया ?
उत्तर : इषोपनिषद
➣ छंद, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, शिक्षा तथा ज्योतिष किन ग्रंथों के तहत आते हैं?
उत्तर : वेदांग
➣ उत्तर वैदिक काल के वेद विरोधी और ब्राह्मण विरोधी धार्मिक अध्यापकों को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर : श्रमण
➣ किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उद्धृत हुई?
उत्तर : उत्तर वैदिक काल में
➣ वाजसनेयी किस यजुर्वेद की संहिता है ?
उत्तर : शुक्ल यजुर्वेद
Leave a Reply