1857 की क्रांति | Q&A Practice

➣ 1857 की क्रांति भड़कने का सबसे बड़ा कारण क्या माना जाता है?
उत्तर : ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीतियाँ

➣ भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पीछे तात्कालिक रूप से कौन-सी आशंका काम कर रही थी?
उत्तर : अंग्रेजों द्वारा धर्म में हस्तक्षेप की आशंका

➣ 1857 के सैनिक विद्रोह की चिंगारी सबसे पहले कहाँ उठी थी?
उत्तर : मेरठ में

➣ चर्बी लगे कारतूसों वाली एनफील्ड राइफल भारतीय सेना में कब शामिल हुई थी?
उत्तर : दिसम्बर, 1856 ई. में

➣ मंगल पांडेय का नाम किस विद्रोह से जुड़ा है?
उत्तर : बैरकपुर विद्रोह (29 मार्च, 1857) से

➣ मंगल पांडेय किस पलटन में तैनात थे?
उत्तर : 34वीं बंगाल नेटिव इंफैंट्री की छठी कम्पनी में

➣ मंगल पांडेय ने गोली किस पर चलाई थी?
उत्तर : सार्जेंट मेजर पर

➣ 1857 के संग्राम की शुरुआती घटनाओं में से एक क्या थी?
उत्तर : सैनिकों का दिल्ली के लाल किले तक पहुँचना (11 मई, 1857)

➣ 1857 के विद्रोह का प्रतीक चिह्न क्या था?
उत्तर : कमल और रोटी

➣ विद्रोह के दौरान धार्मिक नेताओं में असंतोष फैलने का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर : ईसाई मिशनरियों की बढ़ती सक्रियता

➣ बैरकपुर में उस समय ब्रिटिश कमांडिंग अफसर कौन था?
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल जॉन बेनेट हैरसे

➣ बहादुरशाह ज़फर ने बख्त खान को कौन-सी उपाधि प्रदान की थी?
उत्तर : ‘साहब-ए-आलम बहादुर’

➣ लखनऊ में विद्रोह की कमान किसने संभाली थी?
उत्तर : बिरजिस कादिर ने

➣ लखनऊ में विद्रोह को आगे किसके नेतृत्व में बढ़ाया गया?
उत्तर : बेगम हजरत महल के नेतृत्व में (30 मई, 1857)

➣ अंग्रेजों के लिए सबसे कठोर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले नेता कौन थे?
उत्तर : मौलवी अहमदुल्ला शाह (फैजाबाद)

➣ अहमदुल्ला शाह ने समानांतर सरकार कहाँ स्थापित की थी?
उत्तर : फैजाबाद में

➣ लखनऊ रेजीडेंसी की रक्षा करते हुए कौन-से अंग्रेज अधिकारी मारे गए थे?
उत्तर : जनरल नील, मेजर जनरल हैवलॉक और सर हेनरी लारेंस

➣ 1857 में अवध के चीफ कमिश्नर पद पर कौन थे?
उत्तर : जेम्स आउट्रम

➣ 14 सितम्बर, 1857 को दिल्ली पर पुनः कब्ज़ा करते समय कौन-सा अंग्रेज जनरल घायल हुआ था?
उत्तर : जनरल जॉन निकलसन

➣ बनारस के विद्रोह को किसने दबाया था?
उत्तर : कर्नल नील ने

➣ 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों ने सबसे पहले किस शहर पर दोबारा नियंत्रण पाया?
उत्तर : दिल्ली पर (20 सितम्बर, 1857, कैप्टन निकलसन के नेतृत्व में)

➣ कानपुर में विद्रोह की अगुवाई किसने की थी?
उत्तर : नाना साहब ने

➣ कानपुर में गदर के समय अंग्रेज सेना की कमान किसके हाथ में थी?
उत्तर : सर ह्यू व्हीलर के

➣ नाना साहब को पेशवा घोषित कर स्वतंत्रता की घोषणा कब हुई थी?
उत्तर : 5 जून, 1857 को

➣ नाना साहब (धोंदू पंत) किसके दत्तक पुत्र थे?
उत्तर : बाजीराव द्वितीय के

➣ नाना साहब की सेना का सेनापति कौन था?
उत्तर : तांत्या टोपे

➣ तांत्या टोपे का असली नाम क्या था?
उत्तर : रामचंद्र पांडुरंग

➣ 1857 के किस क्रांतिकारी को अपने ही मित्र के विश्वासघात के कारण अंग्रेजों ने पकड़कर मार डाला?
उत्तर : तांत्या टोपे को (धोखा देने वाला मित्र मानसिंह था)

➣ तांत्या टोपे को फांसी किस तारीख को दी गई?
उत्तर : 18 अप्रैल, 1859 को

➣ बरेली में हुए विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर : खान बहादुर ने

➣ इलाहाबाद (प्रयाग) में विद्रोह की कमान किसने संभाली थी?
उत्तर : लियाकत अली ने

➣ इलाहाबाद के विद्रोह को किसने कुचला था?
उत्तर : जनरल नील ने

➣ गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग ने आपातकालीन मुख्यालय के रूप में किस शहर को चुना था?
उत्तर : इलाहाबाद को

➣ 1857 की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर : वाराणसी में (19 नवम्बर, 1835)

➣ रानी लक्ष्मीबाई का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर : मनिकर्णिका

➣ रानी लक्ष्मीबाई को अपने अंतिम युद्ध में किस अंग्रेज जनरल का सामना करना पड़ा?
उत्तर : जनरल ह्यू रोज़ का (18 जून, 1858)

➣ रानी लक्ष्मीबाई की वीरता देखकर किसने कहा था कि “भारतीय विद्रोहियों में यही सोई हुई स्त्री सबसे बड़ा मर्द है”?
उत्तर : जनरल ह्यू रोज़ ने

➣ रानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहाँ स्थित है?
उत्तर : ग्वालियर में

➣ 1857 के विद्रोह में सबसे अधिक सिपाही किस क्षेत्र से आए थे?
उत्तर : अवध क्षेत्र से

➣ 1857 के विद्रोह के प्रत्यक्षदर्शी माने जाने वाले उर्दू कवि कौन थे?
उत्तर : मिर्ज़ा गालिब

➣ प्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्जा गालिब मूल रूप से कहाँ के थे?
उत्तर : आगरा (जन्म – 27 दिसंबर 1797, आगरा; मृत्यु – 15 फरवरी 1869, दिल्ली)

➣ बिहार में 1857 के विद्रोह की अगुवाई किसने की थी?
उत्तर : बाबू कुंवर सिंह ने

➣ कुंवर सिंह अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह में किस स्थान पर शामिल हुए थे?
उत्तर : आरा में

➣ 1857 के प्रमुख नायक कुंवर सिंह मूलतः कहाँ के रहने वाले थे?
उत्तर : जगदीशपुर, बिहार के

➣ पटना में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर : राजपूत सरदार कुंवर सिंह ने

➣ 15 जुलाई 1857 से 20 जनवरी 1858 के बीच बिहार में विद्रोह का केंद्र कहाँ रहा?
उत्तर : जगदीशपुर

➣ बिहार का कौन-सा हिस्सा 1857 के विद्रोह से प्रभावित रहा था?
उत्तर : पटना, आरा, गया, दानापुर, मुजफ्फरपुर, शाहाबाद और जगदीशपुर

➣ बिहार का कौन-सा हिस्सा विद्रोह के असर से बचा रहा था?
उत्तर : मुंगेर

➣ वह कौन-सा क्षेत्र था जहाँ मौलवियों और पंडितों, दोनों ने मिलकर विद्रोह को समर्थन दिया?
उत्तर : बिहार

➣ बाबू कुंवर सिंह ने अंग्रेजों से अपनी आखिरी लड़ाई कब लड़ी थी?
उत्तर : अप्रैल, 1858 में

➣ 1857 में अंग्रेजों और जोधपुर की मिली-जुली सेनाओं को किसने हराया था?
उत्तर : आउवा के ठाकुर कुशल सिंह ने

➣ राजस्थान में विद्रोह के प्रमुख केंद्र कौन-से थे?
उत्तर : अजमेर, नीमच और आउवा

➣ राजस्थान के कौन-से स्थान विद्रोह के केंद्र नहीं बने?
उत्तर : जयपुर और चित्तौड़गढ़

➣ असम में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर : दीवान मनीराम दत्त ने

➣ 1857 की क्रांति में किन प्रमुख नेताओं ने भाग लिया था?
उत्तर : बहादुरशाह ज़फर, रानी लक्ष्मीबाई और तांत्या टोपे ने

➣ 1857 की क्रांति में किन्होंने भाग नहीं लिया था?
उत्तर : भगत सिंह और उधम सिंह ने

➣ मथुरा में विद्रोह की कमान किसने संभाली थी?
उत्तर : देवी सिंह ने

➣ इंदौर में अंग्रेजों के विरुद्ध किसने मोर्चा लिया था?
उत्तर : सादत खान ने

➣ 1857 के विद्रोह में किस रियासत ने अंग्रेजों की सबसे अधिक मदद की थी?
उत्तर : ग्वालियर के सिंधिया ने

➣ यह किसने कहा था कि “यदि सिंधिया भी विद्रोह में शामिल हो जाए, तो मुझे कल ही अपना बिस्तर समेटना पड़ेगा”?
उत्तर : लॉर्ड कैनिंग ने

➣ 1857 के विद्रोह में कौन-से वर्ग दूर रहे?
उत्तर : साहूकार और जमींदार वर्ग

➣ विद्रोह में किस वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही?
उत्तर : किसान और खेतिहर मजदूर वर्ग की

➣ 1857 के विद्रोह से कौन-सा भारतीय वर्ग अलग-थलग यानी तटस्थ रहा?
उत्तर : शिक्षित मध्यम वर्ग

➣ 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर : लॉर्ड कैनिंग (1856-62 ई.)

➣ 1857 के विद्रोह के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर : लॉर्ड पामरस्टन (1855-58 ई. तथा 1859-65 ई.)

➣ राजपूत रियासतों में अंग्रेज 1857 के विद्रोह को दबाने में क्यों सफल रहे?
उत्तर : क्योंकि वहाँ के स्थानीय शासकों ने क्रांतिकारियों का साथ नहीं दिया

➣ ईस्ट इंडिया कम्पनी की शासन व्यवस्था को किसने लगभग समाप्त कर दिया?
उत्तर : 1857 की क्रांति ने

➣ 1857 के संग्राम को ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ नाम किसने दिया था?
उत्तर : वी.डी. सावरकर ने

➣ किस ब्रिटिश राजनेता ने सबसे पहले माना कि 1857 का विद्रोह एक ‘राष्ट्रीय विद्रोह’ था?
उत्तर : डिज़रायली ने

➣ 1857 की क्रांति को किस मौलवी ने जेहाद (धर्मयुद्ध) कहा था?
उत्तर : मौलवी अहमदुल्ला ने

➣ डॉ. आर.सी. मजूमदार के विचारों की आलोचना किस बिंदु को लेकर हुई?
उत्तर : उनका मानना था कि आम जनता का रुख अंग्रेजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण था

➣ 1857 के विद्रोह के कारणों पर भारतीय भाषा में लिखने वाले पहले भारतीय लेखक कौन थे?
उत्तर : सैयद अहमद खाँ (1859 ई.)

➣ 1857 के महाविद्रोह के बाद बहादुरशाह द्वितीय को निर्वासित करके कहाँ भेजा गया था?
उत्तर : बर्मा (रंगून)

➣ 1859 में नाना साहेब कहाँ चले गए थे?
उत्तर : नेपाल

➣ ‘असबाब-ए-बगावत-ए-हिन्द’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर : सैयद अहमद खाँ (1859 ई., 1857 के विद्रोह पर आधारित)

➣ यह किसने लिखा था कि “यह मानने से इंकार करना मुश्किल है कि कथित 1857 का प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न तो प्रथम था, न राष्ट्रीय था और न ही स्वतंत्रता संग्राम था”?
उत्तर : आर.सी. मजूमदार ने

➣ “The Sepoy Mutiny and the Rebellion of 1857” पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर : आर.सी. मजूमदार ने

➣ 1857 के विद्रोह को एक षड्यंत्र किसने बताया था?
उत्तर : सर जेम्स आउट्रम और डब्ल्यू. टेलर ने

➣ आधुनिक इतिहासकारों में से किसने 1857 के दौरान ग्रामीण विद्रोह पर शोध नहीं किया?
उत्तर : रजत कान्ता रे (जिन्होंने कलात्मक और साहित्यिक रचनात्मकता पर काम किया)

➣ यह विचार कि कृषक असंतोष 1857 के विद्रोह का एक प्रमुख कारण था, किस विद्वान ने इसका खंडन किया?
उत्तर : रणजीत गुहा ने

➣ किनके अनुसार 1857 का विद्रोह केवल एक सैनिक विद्रोह भर था?
उत्तर : सीले और जॉन लॉरेंस के अनुसार

➣ 1857 के विद्रोह को “पूर्णतः देशभक्ति-रहित और स्वार्थी सैनिक विद्रोह, जिसमें न स्थानीय नेतृत्व था और न जनसमर्थन” किसने बताया?
उत्तर : जॉन सीले ने

➣ “यह एक स्थापित सरकार के खिलाफ भारतीय सेना का विद्रोह था” — यह कथन किसका है?
उत्तर : जॉन सीले का

➣ “यह बर्बरता और सभ्यता के बीच का युद्ध था” — यह विचार किसका था?
उत्तर : टी.आर. होम्स का

➣ “The Indian War of Independence, 1857” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर : वी.डी. सावरकर

➣ भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के आधिकारिक (सरकारी) इतिहासकार कौन थे?
उत्तर : एस.एन. सेन

➣ यह किसने कहा कि “1857 की घटना धार्मिक संघर्ष के रूप में शुरू हुई और स्वतंत्रता संग्राम बनकर समाप्त हुई”?
उत्तर : डॉ. एस.एन. सेन ने

➣ “इस विद्रोह में हम हिन्दुओं और मुसलमानों को आपस में नहीं भिड़ा पाए” — एचिसन का यह कथन किस घटना से जुड़ा है?
उत्तर : 1857 के विद्रोह से

➣ 1857 के विद्रोह के बाद भारतीय सेना के पुनर्गठन हेतु किस आयोग की स्थापना हुई थी?
उत्तर : पील आयोग (जुलाई 1858, अध्यक्ष मेजर जनरल जोनाथन पील)

➣ विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने सिपाहियों की भर्ती मुख्यतः किन क्षेत्रों से करना शुरू किया?
उत्तर : पहाड़ी क्षेत्र (गोरखा), पंजाब और उत्तर-पश्चिम प्रांत से

➣ महारानी विक्टोरिया ने भारत का शासन सीधे ब्रिटिश ताज के अधीन करने की घोषणा कब की थी?
उत्तर : 1 नवम्बर, 1858 को

➣ 1858 की घोषणा में महारानी विक्टोरिया ने भारतीयों से किया कौन-सा वादा निभाया?
उत्तर : रियासतें हड़पने की नीति (Doctrine of Lapse) समाप्त कर दी गई

➣ इलाहाबाद में महारानी विक्टोरिया का घोषणा-पत्र किसने पढ़कर सुनाया था?
उत्तर : लॉर्ड कैनिंग ने

➣ पुत्र न होने पर दत्तक पुत्र लेकर उत्तराधिकार का अधिकार किस घोषणा से फिर से बहाल किया गया?
उत्तर : 1858 की महारानी की घोषणा से

➣ 1857 की क्रांति से पहले भारत में ब्रिटिश और भारतीय सैनिकों का अनुपात क्या था?
उत्तर : 1:5

📚 Chapters

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram