बादामी (वातापी ) का चालुक्य वंश
➣ बादामी के चालुक्य वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : पुलकेशिन प्रथम (535-566 ई.)
➣ छठी शताब्दी के मध्य से आठवीं शताब्दी के मध्य तक दक्षिणापथ पर बादामी के चालुक्यों का अधिपत्य रहा। इस शाखा को क्या कहा गया है?
उत्तर : पूर्वकालीन पश्चिमी चालुक्य
➣ बादामी का चालुक्य की राजधान कहां स्थित थी?
उत्तर : वातापी ( वर्तमान में कर्नाटक राज्य के बीजापुर जिले में स्थित)
➣ वातापी का प्रथम निर्माता किसे कहा जाता है?
उत्तर : कीर्तिवर्मन प्रथम (566-97 ई.)
➣ कीर्तिवर्मन प्रथम ने कौन-सी उपाधियां धारण कीं?
उत्तर : पृथ्वीवल्लभ और सत्याश्रय
➣ महाकूट स्तंभ लेख में कीर्तिवर्मन प्रथम को कौन-सा यज्ञ करने वाला कहा गया है ?
उत्तर : बहुसुवर्ण अग्निष्टोम यज्ञ
➣ कोर्तिवर्मन प्रथम ने वातापी के गुहा मंदिरों का निर्माण कराना प्रारम्भ किया। किसने इन गुहा मंदिरों का निर्माण पूरा कराया?
उत्तर : मंगलेश
➣ मंगलेश वैष्णव मत का अनुयायी था। इसे कौन-सी उपाधि दी गयी थी?
उत्तर : परमभागवत
➣ पुलकेशिन प्रथम ने स्वयं को दिग्विजयी राजा घोषित करने के लिए किस यज्ञ का आयोजन कराया ?
उत्तर : अश्वमेध यज्ञ
➣ कौन अपने चाचा मंगलेश व उसके सहयोगियों की हत्या कर 609-10 ई. में शासक बना?
उत्तर : पुलकेशिन द्वितीय
➣ पुलकेशिन द्वितीय (608-642 ई.) में किस पल्लव नरेश द्वारा पराजित हुआ और मारा गया?
उत्तर : नरसिंह वर्मा
➣ पुलकेशिन द्वितीय ने 637-638 ई. में कन्नौज के शासक हर्षवर्धन को पराजित करने के बाद कौन-सी उपाधि धारण की?
उत्तर : परमेश्वर और दक्षिणापथेश्वर
➣ इस वंश के ऐतिहासिक प्रमाण के रूप में सर्वाधिक महत्वपूर्ण पुलकेशिन द्वितीय का ऐहोल अभिलेख है। इस अभिलेख की रचना किसने की थी?
उत्तर : रविकीर्ति
➣ पुलकेशिन द्वितीय का ऐहोल अभिलेख एक प्रशस्ति के रूप में किस भाषा और लिपि में उत्कीर्ण है?
उत्तर : संस्कृत भाषा और दक्षिणी ब्राह्मी लिपि
➣ चालुक्य शासक पुलकेशिन की हर्षवर्धन पर विजय का वर्ष क्या था?
उत्तर : 618 ई.
➣ कहां के भित्ति चित्रों में ईरान के राजदूत का स्वागत करते हुए पुलकेशिन द्वितीय का चित्र दिखाई देता है?
उत्तर : अजंता
➣ बादामी के चालुक्यों ने दो शताब्दियों तक दक्षिणापथ पर शासन किया। वे किस धर्म से संबंधित थे ?
उत्तर : हिंदू
➣ बादामी के चालुक्य वंश में मंत्रीपरिषद का अस्तित्व नहीं था। यह कथन सत्य है या असत्य?
उत्तर : सत्य
➣ मालवा जीतने के बाद किसने सकलोत्तरपथनाथ की उपाधि धारण की?
उत्तर : – विनयादित्य
➣ किस चालुक्य शासक ने ईरान, श्रीलंका और कामेर के राजाओं से शुल्क वसूल किये?
उत्तर : विक्रमादित्य प्रथम
➣ 655 ई. में किस राजा ने चालुक्य शक्ति पुनः प्रतिष्ठित किया?
उत्तर : पुलकेशिन के पुत्र विक्रमादित्य प्रथम ने
➣ 740 ई. में किस चालुक्य नरेश ने पल्लवों की राजधानी कांची पर अधिकार कर लिया ?
उत्तर : विक्रमादित्य द्वितीय
➣ विक्रमादित्य द्वितीय ने पल्लव नरेश नन्दिवर्मा द्वितीय को परास्त कर कौन-सी उपाधि धारण की?
उत्तर : कांचीकोंड
➣ विक्रमादित्य द्वितीय के काल में अरबों ने दक्कन पर आक्रमण किया, जिसका सफल मुकाबला उसके भतीजे पुलकेशी ने किया। इसके लिए विक्रमादित्य द्वितीय ने पुलकेशी को कौन-सी उपाधि प्रदान की?
उत्तर : अवनिजनाश्रय
➣ किस चालुक्य शासक की पहली पत्नी लोकमहादेवी ने पट्टदकल में विरूपाक्षमहादेव मंदिर और दूसरी पत्नी त्रैलोक्यदेवी ने त्रैलोकेश्वर मंदिर का निर्माण करवाया?
उत्तर : विक्रमादित्य द्वितीय
➣ चालुक्य वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर : दंतिदुर्ग
➣ किसने बादामी के चालुक्य वंश के अंतिम शासक को दंतिदुर्ग ने पराजित कर राष्ट्रकूट वंश की स्थापना की कीर्तिवर्मन द्वितीय
कल्याणी का चालुक्य वंश
➣ राष्ट्रकूट शासक कर्क को पराजित कर किसने कल्याणी के चालुक्य वंश की स्थापना की?
उत्तर : तैलप द्वितीय
➣ कल्याणी के चालुक्यों का पारिवारिक चिह्न क्या था?
उत्तर : वराह
➣ किस राजा ने चालुक्यों की राजधानी मान्यखेत से कल्याणी स्थानांतरित की?
उत्तर : सोमेश्वर प्रथम
➣ कोप्पम और कुडलसंगम के युद्ध में चोल शासक राजेन्द्र से मिली लगातार हार के बाद सोमेश्वर प्रथम ने किस नदी में डूबकर आत्महत्या कर ली ?
उत्तर : तुंगभद्रा नदी
➣ ‘विक्रमांक’ के नाम से विख्यात विक्रमादित्य षष्ठ (1076-1126 ई.) ने राज्यारोहण के समय 1076 ई. में किस संवत् की शुरुआत की ?
उत्तर : विक्रम संवत्
➣ विक्रमादित्य षष्ठ ने किस नये नगर की स्थापना की?
उत्तर : विक्रमपुर
➣ विक्रमादित्य षष्ठ की राजसभा में विल्हण और विज्ञानेश्वर मिश्र नामक लेखक रहते थे। इनमें से कौन राजकवि था?
उत्तर : विल्हण
➣ विक्रमांकदेवचरित के लेखक कौन हैं?
उत्तर : विल्हण
➣ विज्ञानेश्वर मिश्र की प्रसिद्ध कृति का क्या नाम है?
उत्तर : मिताक्षरा ( हिन्दू विधि ग्रंथ)
➣ बंगाल को छोड़कर शेष भारत में किसको हिंदू कानून का सबसे आधिकारिक ग्रंथ माना जाता है?
उत्तर : मिताक्षरा
➣ मिताक्षरा’ किस स्मृति पर आधारित एक प्रसिद्ध टोका है ?
उत्तर : याज्ञवल्क्य स्मृति
➣ सोमेश्वर तृतीय ने कौन-सी उपाधियां धारण कीं?
उत्तर : भूलोकमल्ल और त्रिभुवनमल्ल
➣ सोमेश्वर तृतीय स्वयं एक विद्वान व्यक्ति था। इसने किस शिल्पशास्त्र की रचना की?
उत्तर : मानसोल्लास
➣ कल्याणी के चालुक्य वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर : सोमेश्वर चतुर्थ
➣ किस वंश के राजचिह्नों में मयूरध्वज भी शामिल था?
उत्तर : कल्याणी का चालुक्य वंश
वेंगी का चालुक्य
➣ वातापी के प्रसिद्ध चालुक्य सम्राट ने 615 ई. में वेंगी में चालुक्य वंश की स्थापना की?
उत्तर : कुब्ज विष्णुवर्धन
➣ वेंगी का चालुक्यों की राजधानी वेंगी में थी, जो वर्तमान में किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : आंध्र प्रदेश
➣ वेंगी का राज्य चालुक्यों के मुख्य राजवंश, जिसने कल्याणी को राजधानी बनाकर शासन किया, के राज्य से पूर्व में स्थित था। इसलिए इनको इतिहास में क्या कहा गया है?
उत्तर : पूर्वी चालुक्य
➣ इस वंश के सबसे प्रतापी राजा विजयादित्य तृतीय था। इसका सेनापति कौन था?
उत्तर : पंडरंग
➣ वेंगी के चालुक्य वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर : कुलोत्तुंग चोलदेव
➣ वेंगी के किस चालुक्य राजा ने चोल वंश का राज्य भी प्राप्त हुआ था?
उत्तर : राजेन्द्र कुलोत्तुंग / कुलोत्तुंग चोलदेव
➣ किस वर्ष के बाद वेंगी के राजवंश की अपनी कोई पृथक् सत्ता नहीं रह गयी थी ?
उत्तर : 1070
➣ 738 ईस्वी में अरबों को किन्होंने पराजित किया था?
उत्तर : चालुक्यों ने
➣ चीन में 72 व्यापारी किसके कार्यकाल में भेजे गये थे?
उत्तर : कुलोत्तुंग प्रथम
Leave a Reply