➣ दक्षिण भारत में पाषाण युग के बाद दक्कन के पठार तथा सुदूर प्रायद्वीप में लगभग 1000 ई. पू. के आस-पास किस संस्कृति का उदय हुआ ?
उत्तर : महापाषाणीय संस्कृति
➣ अशोक के अभिलेखों में उल्लिखित चोल, पाण्ड्य और केरलपुत्र (चेर) भौतिक संस्कृति की किस अवस्था के लोग थे?
उत्तर : उत्तर महापाषाणिक अवस्था
➣ किस राज्य के दक्षिणी जिलों में रहने वाले महापाषाणिक लोग मृतकों के अस्थिपंजर को लाल कलश में डालकर गड्ढों में दफनाते थे?
उत्तर : तमिलनाडु
➣ इस संस्कृति के लोगों का पता हमें उनकी बस्तियों के बजाय किससे चलता है?
उत्तर : उनकी कब्रों से
➣ इन कब्रों को महापाषाण कहा जाता है, क्योंकि इन्हें पत्थरों के बड़े-बड़े टुकड़ों से घेर दिया जाता था। इन कब्रों में दफनाए गये लोगों के अस्थि पंजर के साथ किस प्रकार की वस्तुएं मिली हैं?
उत्तर : लोहे की वस्तुएं और विभिन्न प्रकार के मृद्भाण्ड
➣ महापाषाण कन्नों से त्रिशूल, बाणाग्र, बरछे की नोंक, फावड़े तथा हंसिया भी प्राप्त हुई हैं। इनमें मिले मृद्भाण्डों में किस रंग के मृदुद्भाण्ड सर्वाधिक प्रचलित थे?
उत्तर : काला और लाल
➣ ऐतिहासिक युग के प्रारम्भ में दक्षिण भारत का क्रमबद्ध इतिहास हमें जिस साहित्य से ज्ञात होता है, उसे क्या कहा जाता है?
उत्तर : संगम साहित्य
➣ किन राजाओं के संरक्षण में कुल तीन संगम आयोजित कर ‘संगम साहित्य’ का संकलन किया गया?
उत्तर : पाण्ड्य
➣ पाण्ड्य राज्य का उल्लेख सर्वप्रथम किसने किया था, जिसके अनुसार पाण्ड्य राज्य मोतियों के लिए प्रसिद्ध था तथा यहां का शासन एक स्त्री के हाथों में था ?
उत्तर : मेगास्थनीज
➣ अशोक के किस अभिलेख में चोल, चेर, पाण्ड्य और सतिय पुत्र का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर : दूसरे अभिलेख
➣ संगम युग की संस्कृति की जानकारी संगम कालीन साहित्यिक रचनाओं से प्राप्त होती है। सामान्यतः इसका काल क्या माना जाता है?
उत्तर : 300 ई. पू. से 300 ई.
➣ संगम साहित्य से तमिल प्रदेश के किन तीन राज्यों का विवरण प्राप्त होता है, जिनका तत्कालीन तमिल राजनीति में बोलबाला था ?
उत्तर : चोल, चेर तथा पाण्ड्य
➣ चोल का राज्य उत्तर-पूर्व में और चेर का राज्य दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। पाण्ड्यों का राज्य किस क्षेत्र में स्थित था?
उत्तर : दक्षिण-पूर्व में
➣ प्रथम संगम का आयोजन पाण्ड्यों की प्राचीन राजधानी मदुरा में हुआ था, जो अब समुद्र में विलीन हो गयी है। इस संगम की अध्यक्षता किसने की थी ?
उत्तर : अगस्त्य ऋषि
➣ तृतीय संगम का आयोजन मदुरा में किया गया। इसमें संकलित कविताएं आज भी मौजूद हैं। इनकी संख्या कितनी है?
उत्तर : मात्र 49
➣ तृतीय संगम को 49 पाण्ड्य राजाओं का संरक्षण प्राप्त हुआ। इसकी अध्यक्षता किसने की थी ?
उत्तर : नक्कीरर
➣ द्वितीय संगम का आयोजन कपाटपुरम् (अलैवाई) में किया गया। प्राचीन मदुरा के समान कपाटपुरम् भी समुद्र में विलीन हो गया। इस संगम की अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर : तोलकाप्पियर
➣ दक्षिण में आर्य सभ्यता के प्रचार का श्रेय प्रदान किया गया है, साथ ही, उन्होंने सनातन धर्म का प्रचार पूरे विश्व में भी किया ?
उत्तर : अगस्त्य ऋषि
➣ अगस्त्य को सप्तर्षियों में से एक माना जाता है। उनकी पत्नी विदर्भ देश की राजकुमारी थीं। उनका क्या नाम था ?
उत्तर : लोपामुद्रा
➣ भारत में किस युद्धकौशल को बढ़ावा देने का श्रेय अगस्त्य ऋषि को जाता है?
उत्तर : मार्शल आर्ट
➣ प्रथम संगम में कुल 549 सदस्य सम्मिलित हुए थे। इस संगम को पाण्ड्य वंश के 89 राजाओं ने संरक्षण प्रदान किया। इसमें कई महत्वपूर्ण ग्रंथ संकलित किये गये। वर्तमान में उन ग्रंथों में से कितने उपलब्ध हैं?
उत्तर : एक भी नहीं
➣ संगम काल के दौरान संकलित कई ग्रंथों में से वर्तमान में एकमात्र व्याकरण ग्रंथ ही उपलब्ध है, जिसकी रचना तोलकाप्पियर ने की थी। इस ग्रंथ का क्या नाम है ?
उत्तर : तोलकाप्पियम
➣ विषय वस्तु के आधार पर संगम साहित्य का विभाजन दो भागों में किया जा सकता है। पहला है ‘अहम या आगम’ जिसका संबंध प्रेम से है। दूसरे भाग को क्या कहा जाता है, जो युद्ध से संबंधित है?
उत्तर : पुरम
➣ उपलब्ध संगम साहित्य को किन तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है?
उत्तर : पत्थुप्पातु, इत्थुथोकै और पदिदेन कीलकन्क्कु
➣ पाण्ड्यों के संरक्षण में संपन्न संगम में सर्वाधिक प्राचीन किस वंश का सबसे अधिक उल्लेख मिलता है?
उत्तर : चेर वंश
➣ तमिल प्रदेश में किनका उदय सर्वप्रथम संगम काल में ही हुआ ?
उत्तर : ब्राह्मणों का
➣ संगम साहित्य के अनुसार, ब्राह्मणों के बाद संगम युगीन समाज में ‘वेल्लार’ वर्ग का प्रमुख स्थान था। उनका मुख्य उद्यम क्या था?
उत्तर : कृषि
➣ संगम साहित्य में व्यापारी की सामाजिक प्रतिष्ठा अच्छी नहीं थी। उन्हें शूद्रों की कोटि में रखा गया था। उनको क्या कहा जाता था ?
उत्तर : बेनिगर
➣ तमिल देश के उत्तर में निवास करने वाली किस जाति के लोग अशिक्षित थे और उनका पेशा लूटपाट करने का था ?
उत्तर : मलवर
➣ संगम साहित्य मुख्य रूप से किस भाषा में लिखे गये हैं?
उत्तर : तमिल
➣ किस संग्रह ग्रंथ में तृतीय संगम के आठ ग्रंथों का संग्रह है?
उत्तर : एतुत्तौके
➣ संगम साहित्य को मोटे तौर पर दो समूहों में बांटा जा सकता है आख्यानात्मक और उपदेशात्मक। मेलकणक्कु (अठारह मुख्य ग्रंथ) किस प्रकार का ग्रंथ है?
उत्तर : आख्यानात्मक ग्रन्थ
➣ राज्य के गठन, सेना, कर संग्रह प्रणाली, न्याय व्यवस्था, व्यापारियों, वणिकों, शिल्पियों और कृषकों के बारे में जानकारी किस ग्रंथ से मिलती है?
उत्तर : आख्यानात्मक संगम ग्रंथ
➣ संगमकालीन ग्रंथों में कई नगरों का उल्लेख है, जैसे- कांची, कोर्कई, मदुरै, पुहार और उरैयूर उनमें सबसे प्रसिद्ध नगर कौन-सा था ?
उत्तर : पुहार या कावेरीपट्टनम
➣ संगम ग्रंथों का बहुत कुछ अंश जिसमें उपदेशात्मक अंश भी शामिल है, की रचना किसने की?
उत्तर : संस्कृत और प्राकृत जानने वाले ब्राह्मण पंडितों ने
➣ किन ग्रंथों में न केवल राजा और राजसभा के लिए बल्कि विविध सामाजिक और व्यावसायिक वर्गों के लिए भी आचार-नियम बताए गये हैं?
उत्तर : उपदेशात्मक ग्रंथों में
➣ किस तमिल ग्रंथ में दार्शनिक विचार और सूक्तियां मिलती हैं?
उत्तर : तिरुकुरल
➣ संगम युग में कुल पांच महाकाव्य हैं- शिलप्पादिकारम्, मणिमेखलै जीवकचिन्तामणि, वलयपति तथा कुण्डलकेशि । इनमें से कौन-से महाकाव्य वर्तमान में उपलब्ध हैं?
उत्तर : प्रथम तीन
➣ किस ग्रन्थ को तमिल साहित्य का उज्ज्वलतम रत्न माना जाता है?
उत्तर : शिलप्पादिकारम् (नूपुर की कहानी)
➣ शिलप्पादिकारम् (नूपुर की कहानी) के लेखक चेर शासक सेनगुट्टवन का भाई है। उसका क्या नाम है?
उत्तर : इलांगोआदिगल
➣ दूसरे तमिल महाकाव्य मणिमेखलै (मणियों युक्त कंगन) के रचयिता एक बौद्ध अन्न व्यापारी है। उनका क्या नाम है?
उत्तर : सीतलैसत्तनार
➣ मणिमेखलै’ को एक बौद्ध पुस्तक भी माना जाता है। यह धार्मिक अधिक है, साहित्यिक कम। इसे तमिल साहित्य का क्या कहा जाता है?
उत्तर : ओडिसी (प्राचीन ग्रीक राष्ट्रीय महाकाव्यों में से एक )
➣ जीवक चिन्तामणि (शीबग शिन्दामणि) का लेखन एक जैन संन्यासी और कवि ने की , जो संभवतः चोल राजकुमार था। उस लेखक का क्या नाम है?
उत्तर : तिरुक्कदेवर
➣ संगम समाज में माता-पिता की जानकारी के बगैर किया जाने वाला विवाह क्या कहलाता था?
उत्तर : कलावु
➣ संगम समाज में परिवार वालों द्वारा व्यवस्थित विवाह को क्या कहा जाता था?
उत्तर : कार्पू
➣ संगमयुगीन राज्यों में सर्वाधिक शक्तिशाली किनका राज्य था?
उत्तर : चोलों का राज्य
➣ चोलों का राज्य किन दो नदियों के बीच में स्थित था?
उत्तर : पेन्नार तथा दक्षिणी वेल्लारु
➣ प्रारम्भ में चोल राज्य की राजधानी ‘उत्तरी मनलूर’ थी, लेकिन ऐतिहासिक युग में राजधानी कहाँ स्थान्तरित हो गयी ?
उत्तर : उरैयूर
➣ चोल राजवंश का प्रथम ऐतिहासिक शासक कौन था, जिसकी राजधानी उरैयुर थी ?
उत्तर : उरवप्पहर्रेइलनजेतचेन्नी
➣ बाद में चोल शासक करिकाल ने किंस नगर की स्थापना कर उसे अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर : पुहार नगर ( आधुनिक कावेरीपत्तनम )
➣ ई.पू. दूसरी सदी में किस चोल राजा ने श्रीलंका पर विजय प्राप्त की और लगभग 50 वर्षों तक शासन किया?
उत्तर : एलारा
➣ चोलों का प्राचीनतम उल्लेख किसके द्वारा किया गया?
उत्तर : कात्यायन
➣ चोलों का राजचिन्ह क्या था ?
उत्तर : बाघ
➣ संगम काल का सबसे प्रथम एवं महत्त्वपूर्ण शासक कौन था?
उत्तर : करिकाल
➣ करिकाल ब्राह्मण मतानुयायी था, उसने इस धर्म को राजकीय संरक्षण प्रदान किया। उसने किस बंदरगाह का निर्माण करवाया ?
उत्तर : पुहारपत्तन
➣ किस चोल राजा ने कावेरी नदी के मुहाने पर बांध बनवाया तथा उसके जल का उपयोग सिंचाई के लिए करने के उद्देश्य से नहरों का निर्माण करवाया ?
उत्तर : करिकाल
➣ शासन के प्रारम्भिक वर्षों में करिकाल को पदच्युत कर दिया गया था तथा उसे कैद कर लिया गया था। किस लंबी कविता में उसके पुनः गद्दी प्राप्त करने का वर्णन है?
उत्तर : पत्तुपात्तु
➣ तंजौर के निकट वेण्णि के युद्ध से करिकाल को अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त हुई। इस युद्ध में उसने किस पर विजय प्राप्त की ?
उत्तर : चेर तथा पाण्ड्य राज्य के 11 राजाओं के समूह पर
➣ वेण्णि युद्ध में किस चेर शासक ने अपनी पराजय के बाद आत्महत्या कर ली?
उत्तर : पेरुमशेरलआदन
➣ करिंकाल ने किस युद्ध में 9 राजाओं को परास्त किया?
उत्तर : वाटैप्परन्दलइ युद्ध
➣ करिकाल के काल में व्यापार और वाणिज्य का बहुत बड़ा केंद्र कौन-सा था, जिसका गोदीबाड़ा बहुत विशाल था ?
उत्तर : कावेरीपत्तनम
➣ करिकाल ने अपने राज्य की आर्थिक उन्नति के लिए किसे आधार बनाया?
उत्तर : कृषि तथा व्यापार
➣ करिकाल ने पत्तिनपालै के रचयिता को 16 लाख स्वर्ण मुद्राएं प्रदान कीं। उनका क्या नाम था ?
उत्तर : रूद्धनकन्नार
➣ नौवीं शताब्दी के मध्य किसके नेतृत्व में पुनः चोल सत्ता का उत्थान हुआ?
उत्तर : विजयालय
➣ चोल साम्राज्य की स्थापना से पूर्व विजयालय किनका एक सामंती सरदार था?
उत्तर : पल्लवों का
➣ राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय ने 949 ई. में किस चोल सम्राट को पराजित किया और चोल साम्राज्य के उत्तरी क्षेत्र पर अधिकार कर लिया ?
उत्तर : परान्तक प्रथम
➣ 965 ई. में किसकी मृत्यु और राष्ट्रकूटों के पतन के बाद चोल एक बार फिर उठ खड़े हुए ?
उत्तर : कृष्ण तृतीय
➣ पाण्ड्यों की राजधानी कहां स्थित थी ?
उत्तर : मदुरई (आधुनिक तंजौर )
➣ चेर शासकों का शासन की आधुनिक क्षेत्र में था?
उत्तर : केरल
➣ कर्नाटक क्षेत्र में किनका शासन था ?
उत्तर : कदम्ब तथा गंगवंशों का
➣ किन तीन राज सत्ताओं ने आपस में मिलकर राष्ट्रकूटों के विरुद्ध संघर्ष किया?
उत्तर : पल्लव, पाण्ड्य तथा चेर
➣ पल्लव अधिकतर किस मत के अनुयायी थे?
उत्तर : शैव मत
➣ पल्लवों ने आधुनिक चेन्नई के निकट किस स्थान पर कई मन्दिरों का निर्माण करवाया ?
उत्तर : महाबलीपुरम
➣ चोल वंश के सबसे शक्तिशाली कौन था, जिसने अपने किंस पुत्र को अपने जीवन काल में ही अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया?
उत्तर : राजा राजराज (985-1014 ई.)
➣ किस चोल राजा ने त्रिवेन्द्रम के निकट चेर की नौसेना को नष्ट किया, मदुरई तक विजय प्राप्त की, पाण्ड्य शासक को बंदी बना लिया तथा श्रीलंका पर आक्रमण कर उस द्वीप के उत्तरी हिस्से को अपने साम्राज्य का अंग बना लिया?
उत्तर : राजराज ने
➣ किस चोल राजा ने साम्राज्य के विस्तार की नीति को अपनाया और पाण्ड्य व चेर देशों पर विजय प्राप्त कर उन्हें अपने साम्राज्य में मिला लिया ?
उत्तर : राजेन्द्र प्रथम
➣ राजेन्द्र प्रथम ने किस देश पर पूर्ण विजय प्राप्त कर वहां के राजा और रानी के मुकुटों और राज चिह्नों को अपने अधिकार में ले लिया ?
उत्तर : श्रीलंका
➣ राजराज तथा शैलेन्द्र प्रथम ने विभिन्न जगहों पर शिव तथा विष्णु के मन्दिरों का निर्माण कर अपने विजय के प्रमाण दिए। इनमें से सबसे प्रसिद्ध राजराजेश्वर मन्दिर है,यह मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर : तंजावुर
➣ राजेन्द्र प्रथम ने कावेरी के तट पर एक नयी राजधानी ‘गंगा के चोल विजेता का शहर’ का निर्माण किया?
उत्तर : गंगैकोंडचोलपुरम्
➣ तंजौर के बृहदेश्वर मंदिर को किस वर्ष यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था?
उत्तर : 1987 में
➣ दरासुरम के एरावतेश्वर मंदिर और गंगैकोंडचोलपुरम मंदिर को किस वर्ष एक ही साथ यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया?
उत्तर : वर्ष 2004 में
➣ चोलकालीन मंदिरों का निर्माण किस शैली में किया गया था ?
उत्तर : द्रविड़ शैली
➣ चोलकाल में वैष्णव मत के प्रसिद्ध आचार्य रामानुजाचार्य थे। उन्होंने किस मत का प्रतिपादन किया ?
उत्तर : विशिष्टाद्वैत मत
➣ चोलयुगीन मूर्तियों में किसकी कांस्य प्रतिमा सर्वोत्कृष्ट है, जिसे चोल कला का सांस्कृतिक कसौटी कहा गया है?
उत्तर : नटराज
➣ तमिल कवियों में प्रसिद्ध ‘जयन्गोन्दार’ किस चोल शासक का राजकवि था ?
उत्तर : कुलोत्तुंग प्रथम
➣ कुलोत्तुंग तृतीय के दरबार में रहने वाले किस कवि का काल तमिल साहित्य का स्वर्ण काल माना जाता है?
उत्तर : कवि कम्बन
➣ चोल 12वीं शताब्दी तक समृद्धशाली बने रहे, लेकिन 13वीं शताब्दी के आरम्भ में उनका पतन शुरू हो गया। दक्षिण में चोल साम्राज्य की जगह किन शासकों ने ले ली?
उत्तर : पाण्ड्य तथा होयसल सम्राटों ने
➣ चोल साम्राज्य का अंतिम शासक किसको कहा जाता है?
उत्तर : कुलोत्तुंग द्वितीय
➣ चौदहवीं शताब्दी के आरम्भ में किन्होंने पाण्ड्य होयसल यादव और काकतीय सम्राटों को जड़ से उखाड़ दिया?
उत्तर : दिल्ली के सुल्तानों ने
➣ चोल राज्य की आय का मुख्य साधन क्या था?
उत्तर : भूराजस्व
➣ चोल काल में भूमि कर उपज का कितना हुआ करता था, जिसे अन्न व नकद दोनों रूपों में लिया जाता था?
उत्तर : एक तिहाई
➣ चोल काल में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाले को नायक तथा सेनाध्यक्ष को क्या कहा जाता था?
उत्तर : महादण्डनायक
➣ चोल काल में सेना में अनेक सेनापति ब्राह्मण थे। उन्हें क्या कहा जाता था?
उत्तर : ब्रह्माधिराज
➣ चोलों के समय में किन धर्मों का व्यापक प्रचार हुआ?
उत्तर : वैष्णव धर्म एवं शैव धर्म
➣ चोल शासक किस धर्म को मानते थे?
उत्तर : कट्टर शैव
➣ चोल राजाओं के समय में तमिल भाषा एवं साहित्य का विकास हुआ। तमिल कवियों में प्रसिद्ध जयन्गोन्दार किस राजा का राजकवि था?
उत्तर : कुलोत्तुंग प्रथम
➣ कुलोत्तुंग तृतीय के दरबार में रहने वाले किस कवि का काल तमिल साहित्य का स्वर्ण काल माना जाता है?
उत्तर : कवि कंबन
➣ चोल साम्राज्य दक्षिण भारत का निस्सन्देह सबसे शक्तिशाली साम्राज्य था। इनके पास कौन-सी सेना सबसे शक्तिशाली थी ?
उत्तर : नौसेना
➣ कुछ इतिहासकारों ने चोल काल को दक्षिण भारत का कौन-सा युग कहा है?
उत्तर : स्वर्ण युग
➣ चोल शासकों की भाषा क्या थी?
उत्तर : तमिल
➣ संगमकालीन पाण्ड्य राज्य का संस्थापक तथा प्रथम राजा कौन था?
उत्तर : नेडियोन
➣ पाण्ड्य राज्य की प्रारंभिक राजधानी कोरकई थी। बाद में इसकी राजधानी कहां स्थापित की गयी?
उत्तर : मदुरै
➣ पाण्ड्य राज्य का प्रतीक चिह्न क्या था?
उत्तर : एक प्रकार की मछली
➣ नेडुजेलियन पाण्ड्य राजाओं में सबसे विख्यात था। इसके समय का प्रसिद्ध युद्ध कौन-सा था?
उत्तर : तलैयालंगानम् का युद्ध (लगभग 290 ई. )
➣ तलैयालंगानम् का युद्ध में नेडुजेलियन ने चोल तथा चेर शासकों एवं अन्य पांच मित्र सामंतों के गुट को पराजित किया। इस विजय के बाद इसने कौन-सी उपाधि धारण की?
उत्तर : तलैयालंगानम्
➣ मदुरा तथा पाण्ड्य देश के संबंध में किस रचना में नेडुजेलियन के कुशल शासन का विस्तृत विवरण प्राप्त होता है?
उत्तर : मदुरैकांची
➣ पाण्ड्य राजा नेडुंजेलियन स्वयं एक कवि था। वह कवियों एवं विद्धानों का सरंक्षक भी था। इसके दो प्रमुख आश्रित कवि कौन थे?
उत्तर : नक्कीरर और मामुंडिमरूदन
➣ शिलप्पादिकारम् के नायक कोवलन को मृत्युदंड किसके काल में दिया गया?
उत्तर : नेडुंजेलियन
➣ पाण्ड्य राजवंश का वर्णन सर्वप्रथम मेगास्थनीज ने अपनी किस पुस्तक में किया था ?
उत्तर : इंडिका में
➣ पाण्ड्यों का उल्लेख मेगस्थनीज ने भी किया है। उसने पाण्ड्य राज्य पर किसकी पुत्री के शासन की बात की है तथा बताया है कि वह राज्य मोतियों के लिए प्रसिद्ध था?
उत्तर : हेराक्ल
➣ पाण्ड्य राजाओं को रोमन सम्राट के साथ व्यापार में लाभ होता था। नेडुंजेलियन ने किस रोमन सम्राट के दरबार में अपना दूत भेजा था ?
उत्तर : सम्राट आगस्टस
➣ संगम काल में संकलित अनुश्रुतियों के अनुसार, किस पाण्ड्य राजा ने पहरूली नामक नदी को अस्तित्व प्रदान किया तथा समुद्र पूजा भी प्रारम्भ करायी ?
उत्तर : नेडियोन
➣ पाण्ड्य वंश का प्रथम ऐतिहासिक राजा विजित राजाओं के प्रति वह कठोर नीति अपनाता था। उसने कई वैदिक यज्ञ भी आयोजित किये। उसका क्या नाम था ?
उत्तर : पल्शालइ मुदुकुडुमी
➣ जतवर्मन सुंदरा पाण्ड्य को श्रीलंका के द्वीपों को जीतने की वजह से क्या कहा गया ?
उत्तर : द्वितीय राम
➣ पल्शालइ मुदुकुडुमी ने कौन-सी उपाधियां धारण की?
उत्तर : पलशालै तथा महेश्वर
➣ संगम युग का अंतिम ज्ञात पाण्ड्य शासक कौन था?
उत्तर : नल्लिवकोडन
➣ मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में पाण्ड्य राज्य का उल्लेख किस नाम से किया?
उत्तर : माबर
➣ पाण्ड्यों का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केंद्र कहां था?
उत्तर : मदुरै
➣ चेरों का राज्य किस प्रांत में स्थित था?
उत्तर : आधुनिक केरल
➣ चेर राज्य का राजचिह्न क्या था?
उत्तर : धनुष
➣ चेर राज्य की राजधानी पहली वांजि या करुयूर थी। इसकी द्वितीय राजधानी कहां थी?
उत्तर : तोण्डी
➣ संगम युग का प्रथम ऐतिहासिक चेर शासक कौन था, जिसके बारे में यह कहा जाता है कि उसने महाभारत युद्ध में भाग लेने वाले सभी योद्धाओं को भोजन कराया था?
उत्तर : उदियनजेरल (लगभग 130 ई.)
➣ उदयनजेरल का उत्तराधिकारी उसका पुत्र नेदुनजेरल आदन (लगभग 135 ई.) ने सात राजाओं को हराकर कौन-सी उपाधि धारण की?
उत्तर : अधिराज
➣ नेदुनजेरल आदन का किस चोल शासक से भीषण संघर्ष हुआ। जिसमे दोनों मारे गये और दोनों की रानियां सती हो गयीं?
उत्तर : इलंजेतिचिन्न
➣ सबसे प्रतापी चेर राजा कौन था, जिसे ‘लाल या भला चेर’ भी कहा जाता था?
उत्तर : सेनगुट्टवन
➣ चेर शासक सेनगुट्टवन ने किस धार्मिक सम्प्रदाय को समाज में प्रतिष्ठित किया ?
उत्तर : पत्तिनी
➣ संगम काल का अंतिम चेर शासक कौन था, जिसके समकालीन पाण्ड्य शासक नेडुंजेलियन ने इसे पराजित कर चेर राज्य को स्वाधीनता का अंत कर दिया?
उत्तर : सेड़यै (लगभग 210 ई.)
➣ चेर शासकों के समय प्रमुख बन्दरगाह कहां बनाया गया था?
उत्तर : मुजरिस
➣ किसने दक्षिण भारत में गन्ने की खेती शुरू करवाई?
उत्तर : – आदिगइमान (नड्डुमान अंजी)
➣ संगम युग में युद्ध क्षेत्र में संकेत के रूप में किसका उपयोग होता था?
उत्तर : ढोल या शंख
➣ सेना की अग्रिम टुकड़ी को तुसी कहा जाता था। पिछली टुकड़ी क्या कहा जाता था ?
उत्तर : कुलै
➣ किस समुद्री बंदरगाह से पश्चिम से घोड़ों और उत्तर से अन्य उत्पादित वस्तुएं लायी जाती थीं?
उत्तर : नीरूपेयारू
➣ राजा का सर्वोच्च न्यायालय राजा की सभा (मनरम) ही होता था। राजा का जन्मदिन प्रतिवर्ष मनाया जाता था। इस उत्सव को क्या कहा जाता था?
उत्तर : पेरूनल
➣ संगम काल में ग्राम प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या थी ?
उत्तर : पोडियल (सार्वजनिक स्थल)
➣ कर अदा करने वाले क्षेत्र की एक प्रसिद्ध इकाई क्या थी?
उत्तर : वरियमवारि
➣ भूमि कर वसूलने वाला प्रभारी क्या कहलाता था?
उत्तर : बरियार
➣ तमिल भूमि में ब्राह्मण का दर्शन सबसे पहले किस युग में होता है ?
उत्तर : संगम युग
➣ संगम काल में किसान वर्ग को क्या कहा जाता था?
उत्तर : बल्लाल
➣ संगम काल में खेतिहर मजदूरों को क्या कहा जाता था?
उत्तर : कडैसियर
➣ तमिल प्रदेश की उत्तरी सीमा पर रहने वाले किस जाति के लोगों का मुख्य पेशा लूटपाट, डाका डालना आदि था?
उत्तर : मलवर या कलवर
➣ 300 ई.पू. से 600 ई.पू. के बीच किसने तमिल देश पर कब्जा कर लिया था; इस अवधि को इतिहासकारों द्वारा एक अंतरिम या अंधकार युग कहा जाता था?
उत्तर : कालभ्रस
➣ संगम काल में रोमन व्यापार का केंद्र कौन-सा नगर था?
उत्तर : अरिकमेडु
➣ संगम काल में तमिल में ‘महाभारत’ किसने लिखी?
उत्तर : पेरुन्देवनार
Leave a Reply